1फ़ूड हैंडलर कौन है?Manipulador de alimentos
हर वह व्यक्ति जो काम पर खाना छूता है: पकाता है, परोसता है, रखता है या बेचता है। इसलिए रसोइया, रसोई सहायक (ayudante de cocina), वेटर (camarero), बर्तन धोने वाला (friegaplatos) और दुकान का सेल्समैन, सब फ़ूड हैंडलर हैं।
मक़सद: फ़ूड पॉइज़निंग (intoxicación alimentaria) रोकना। यह बच्चों, गर्भवती महिलाओं और बुज़ुर्गों के लिए ज़्यादा ख़तरनाक है। हेल्थ इंस्पेक्टर (inspector de sanidad) जगह पर आकर देखता है कि आप कैसे काम करते हैं।
आपकी ज़िम्मेदारी: अगर आपको दस्त, उल्टी, बुख़ार या संक्रमित घाव हो, तो खाना छूने से पहले इंचार्ज (encargado) को बताएँ।
बिना लक्षण के भी: अगर डॉक्टर कहे कि आप खाने से फैलने वाली किसी बीमारी के वाहक (portador) हैं, तो भी इंचार्ज को बताएँ, भले आप ठीक महसूस करें। त्वचा का संक्रमण, फोड़ा या घाव हो, तो भी बताएँ। क़ानून कहता है कि खाना गंदा होने का ख़तरा हो, तो ऐसा व्यक्ति खाने की जगह पर काम न करे।